Bag icon
Text logo
खोल्बा मुला...धक्-धक्
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
ब्रिबा· salemydop.com
ब्रिबा· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

शीश गंग अर्धन्ग पार्वती

शीश गंग अर्धंग पार्वती, सदा विराजत कैलासी ।
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं, धरत ध्यान सुर सुखरासी ॥
शीतल मन्द सुगन्ध पवन बह, बैठे हैं शिव अविनाशी ।
करत गान गन्धर्व सप्त स्वर, राग रागिनी मधुरा-सी ॥
यक्ष-रक्ष भैरव जहे डोलत, बोलत हैं वनके वासी ।
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर, भ्रमर करत हैं गुंजा-सी ॥
कल्पद्रुम अरु पारिजात तरु, लाग रहे हैं लक्षासी ।
कामधेनु कोटिन जहँ डोलत, करत दुग्धकी वर्षा-सी ॥
सूर्यकान्त सम पर्वत शोभित, चन्द्रकान्त सम हिमराशी ।
नित्य छहों ऋतु रहत सुशोभित, सेवत सदा प्रकृति-दासी ॥
ऋषि-मुनि देव दनुज नित सेवत, गान करत श्रुति गुणराशी ।
ब्रह्मा-विष्णु निहारत निसिदिन, कछु शिव हमकूँ फरमासी ॥
ऋद्धि सिद्धिके दाता शंकर, नित सत् चित् आनँदराशी ।
जिनके सुमिरत ही कट जाती, कठिन काल-यमकी फाँसी ॥
त्रिशूलधरजीका नाम निरंतर, प्रेम सहित जो नर गासी ।
दूर होय विपदा उस नरकी, जन्म-जन्म शिवपद पासी ॥
कैलासी काशीके वासी, अविनाशी मेरी सुध लीजो ।
सेवक जान सदा चरननको, अपनो जान कृपा कीजो ॥
तुम तो प्रभुजी सदा दयामय, अवगुण मेरे सब ढकियो ।
सब अपराध क्षमाकर शंकर, किंकरको विनती सुनियो ॥

✦ ✦ ✦

अघिला

८४ न्हाङला २१

लिउला
धर्म र भक्ति
आरती

०

०

०

५ खेप छ्याजी

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydopरी ङाच्याङ प्रकाशित तबा ढिन कार्तिक ३, २०८३. सबै अधिकार लेखकला हिन्; अनुमति आरेबा कपी आल्हाबा। कपी ल्हाबा रचनाला उजुरी ल्हाबा

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणी
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतिसबै नीति·सम्पर्क ल्हाबा