Bag icon
Text logo
खोल्बा मुला...धक्-धक्
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
ब्रिबा· salemydop.com
ब्रिबा· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

आरती श्री साईं गुरुवर की

आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
जा की कृपा विपुल सुखकारी, दुःख शोक, संकट, भयहारी॥
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
शिरडी में अवतार रचाया, चमत्कार से तत्व दिखाया।
कितने भक्त चरण पर आये, वे सुख शान्ति चिरंतन पाये॥
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
भाव धरै जो मन में जैसा, पावत अनुभव वो ही वैसा।
गुरु की उदी लगावे तन को, समाधान लाभत उस मन को॥
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
साईं नाम सदा जो गावे, सो फल जग में शाश्वत पावे।
गुरुवासर करि पूजा-सेवा, उस पर कृपा करत गुरुदेवा॥
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
राम, कृष्ण, हनुमान रुप में, दे दर्शन, जानत जो मन में।
विविध धर्म के सेवक आते, दर्शन कर इच्छित फल पाते॥
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।
जै बोलो साईं बाबा की, जै बोलो अवधूत गुरु की।
'साईंदास' आरती को गावै, घर में बसि सुख, मंगल पावे॥
आरती श्री साईं गुरुवर की, परमानन्द सदा सुरवर की।

✦ ✦ ✦

अघिला

८४ न्हाङला ६७

लिउला
धर्म र भक्ति
आरती

०

०

०

८ खेप छ्याजी

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydopरी ङाच्याङ प्रकाशित तबा ढिन कार्तिक ३, २०८३. सबै अधिकार लेखकला हिन्; अनुमति आरेबा कपी आल्हाबा। कपी ल्हाबा रचनाला उजुरी ल्हाबा

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणी
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतिसबै नीति·सम्पर्क ल्हाबा