Bag icon
Text logo
लोड हुँदैछ...ढुकढुक
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
साहित्य पाटी· salemydop.com
साहित्य पाटी· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे

ॐ जै यक्ष कुबेर हरे, स्वामी जै यक्ष जै यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े, स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से, कई-कई युद्ध लड़े॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे, सिर पर छत्र फिरे, स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं, सब जय जय कार करैं॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
गदा त्रिशूल हाथ में, शस्त्र बहुत धरे, स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन, धनुष टंकार करें॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
भाँति भाँति के व्यंजन बहुत बने, स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं, साथ में उड़द चने॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
बल बुद्धि विद्या दाता, हम तेरी शरण पड़े, स्वामी हम तेरी शरण पड़े
अपने भक्त जनों के, सारे काम संवारे॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
मुकुट मणी की शोभा, मोतियन हार गले, स्वामी मोतियन हार गले।
अगर कपूर की बाती, घी की जोत जले॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥
यक्ष कुबेर जी की आरती, जो कोई नर गावे, स्वामी जो कोई नर गावे।
कहत प्रेमपाल स्वामी, मनवांछित फल पावे॥
ॐ जै यक्ष कुबेर हरे॥.॥

✦ ✦ ✦

अघिल्लो

३४ / ८४

अर्को
धर्म र भक्ति
आरती

०

०

०

६ पटक पढियो

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydop मा पहिलो पटक प्रकाशित: कार्तिक ३, २०८३. सर्वाधिकार लेखकमा सुरक्षित; अनुमतिबिना नक्कल नगर्नुहोस्। नक्कल भएको जानकारी दिनुहोस्

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणीहरू
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतिहरूसबै नीतिहरू·सम्पर्क गर्नुहोस्