Bag icon
Text logo
लोड हो रहा है...धक-धक
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
साहित्य पाटी· salemydop.com
साहित्य पाटी· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनि

सुन मेरी देवी पर्वतवासिनी,
कोई तेरा पार न पाया॥
पान सुपारी ध्वजा नारियल,
ले तेरी भेंट चढ़ाया॥
सुवा चोली तेरे अंग विराजे,
केसर तिलक लगाया॥
नंगे पग माँ अकबर आया,
सोने का छत्र चढ़ाया॥
ऊँचे ऊँचे पर्वत भयो देवालय,
नीचे शहर बसाया॥
सतयुग त्रेता द्वापर मध्ये,
कलियुग राज सवाया॥
धूप दीप नैवेद्य आरती,
मोहन भोग लगाया॥
ध्यानू भगत मैया तेरे गुण गावैं,
मनवांछित फल पाया॥

✦ ✦ ✦

पिछला

५६ / ८४

अगला
धर्म और भक्ति
आरती

०

०

०

८ बार पढ़ा गया

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydop पर पहली बार प्रकाशित: कार्तिक ३, २०८३. सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित; अनुमति के बिना नकल न करें। नकल की सूचना दें

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणियाँ
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतियाँसभी नीतियाँ·संपर्क करें