Bag icon
Text logo
लोड हो रहा है...धक-धक
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
साहित्य पाटी· salemydop.com
साहित्य पाटी· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

जय गोरख देवा जय

जय गोरख देवा जय गोरख देवा।
कर कृपा मम ऊपर नित्य करूं सेवा॥
शीश जटा अतिसुन्दर भाल चन्द्र सोहे।
कानन कुण्डल झलकत निरखत मन मोहे॥
गल सेली विच नाग सुशोभित तन भस्मी धारी।
आदि पुरुष योगीश्वर सन्तन हितकारी॥
नाथ निरंजन आप ही घट-घट के वासी।
करत कृपा निज जन पर मेटत यम फांसी॥
ऋद्धि सिद्धि चरणों में लोटत माया है दासी।
आप अलख अवधूता उत्तराखण्ड वासी॥
अगम अगोचर अकथ अरूपी सबसे हो न्यारे।
योगीजन के आप ही सदा हो रखवारे॥
ब्रह्मा विष्णु तुम्हारा निशदिन गुण गावें।
नारद शारद सुर मिल चरनन चित लावें॥
चारों युग में आप विराजत योगी तन धारी।
सतयुग द्वापर त्रेता कलयुग भय टारी॥
गुरु गोरख नाथ की आरती निशदिन जो गावे।
विनवत बाल त्रिलोकी मुक्ति फल पावे॥

✦ ✦ ✦

पिछला

७२ / ८४

अगला
धर्म और भक्ति
आरती

०

०

०

५ बार पढ़ा गया

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydop पर पहली बार प्रकाशित: कार्तिक ३, २०८३. सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित; अनुमति के बिना नकल न करें। नकल की सूचना दें

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणियाँ
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतियाँसभी नीतियाँ·संपर्क करें