Bag icon
Text logo
लोड हो रहा है...धक-धक
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
साहित्य पाटी· salemydop.com
साहित्य पाटी· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

हरि ॐ श्री शाकम्भर अम्बा जी की

हरि ॐ श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।
ऐसो अद्भुत रूप हृदय धर लीजो, शताक्षी दयालु की आरती कीजो।
तुम परिपूर्ण आदि भवानी माँ, सब घट तुम आप बखानी माँ।
श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।
तुम्हीं हो शाकम्भरी, तुम ही हो शताक्षी माँ।
शिव मूर्ति माया, तुम ही हो प्रकाशी माँ।
श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।
नित जो नर-नारी अम्बे आरती गावे माँ,
इच्छा पूरण कीजो, शाकम्भरी दर्शन पावे माँ।
श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।
जो नर आरती पढ़े पढ़ावे माँ, जो नर आरती सुने सुनावे माँ।
बसे बैकुण्ठ शाकम्भर दर्शन पावे।
श्री शाकम्भर अम्बा जी की आरती कीजो।

✦ ✦ ✦

पिछला

६१ / ८४

अगला
धर्म और भक्ति
आरती

०

०

०

५ बार पढ़ा गया

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydop पर पहली बार प्रकाशित: कार्तिक ३, २०८३. सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित; अनुमति के बिना नकल न करें। नकल की सूचना दें

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणियाँ
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतियाँसभी नीतियाँ·संपर्क करें