Bag icon
Text logo
लोड हो रहा है...धक-धक
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
साहित्य पाटी· salemydop.com
साहित्य पाटी· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

गाओ गाओ री, प्रियाप्रीतम की आरती

गाओ गाओ री प्रिया प्रीतम की आरती गाओ।
आस पास सखियाँ सुख दयनी,
सजि नव साज श्रृंगार सुनयनी,
वीण सितार लिये पिक बयनी,
गाय सुराग सुनाओ,
प्रिया प्रीतम की आरती गाओ॥
॥२॥
अनुपम छवि धर दम्पति राजें,
नील पीत पट भूषण साजे,
निरखत अगणित रवि शशि लाजैं।
नैनन को फल पाओ,
प्रिया प्रीतम की आरती गाओ॥
॥३॥
नीरज नयन चपल चितवन में,
रुचिर अरुणिमा शुचि अधरन में,
चन्द्र वदन की मृदु मुसुकनि में,
कारी घुँघरारी जुलुफन में।
अपनो मन अरुझाओ,
प्रिया प्रीतम की आरती गाओ॥
॥४॥
कंचन थार सँभारि मनोहर,
घृत कपूर शुभ बाति ज्योति कर,
मोरछल चँवर लिये रामेश्वर।
हरषि सुमन बरसाओ,
प्रिया प्रीतम की आरती गाओ॥

✦ ✦ ✦

पिछला

१४ / ८४

अगला
धर्म और भक्ति
आरती

०

०

०

१२ बार पढ़ा गया

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydop पर पहली बार प्रकाशित: कार्तिक ३, २०८३. सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित; अनुमति के बिना नकल न करें। नकल की सूचना दें

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणियाँ
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतियाँसभी नीतियाँ·संपर्क करें