Bag icon
Text logo
लोड हो रहा है...धक-धक
SHRAVYA

साहित्य पाटी
›आरती संग्रह
साहित्य पाटी· salemydop.com
साहित्य पाटी· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

आरती कीजै श्रीजनक लली की

आरती कीजै श्रीजनक लली की।
राम मधुप मन कमल कली की॥
आरती कीजै श्रीजनक लली की॥.॥
रामचन्द्र, मुखचन्द्र चकोरी।
अन्तर साँवर बाहर गोरी।
सकल सुमन्गल सुफल फली की॥
आरती कीजै श्रीजनक लली की॥.॥
पिय दृगमृग जुग-वन्धन डोरी,
पीय प्रेम रस-राशि किशोरी।
पिय मन गति विश्राम थली की॥
आरती कीजै श्रीजनक लली की॥.॥
रूप-रास गुननिधि जग स्वामिनि,
प्रेम प्रवीन राम अभिरामिनि।
सरबस धन हरिचन्द अली की॥
आरती कीजै श्रीजनक लली की॥.॥

✦ ✦ ✦

पिछला

६३ / ८४

अगला
धर्म और भक्ति
आरती

०

०

०

२ बार पढ़ा गया

कार्तिक ३, २०८३

© Xtreme Soul · salemydop पर पहली बार प्रकाशित: कार्तिक ३, २०८३. सर्वाधिकार लेखक के पास सुरक्षित; अनुमति के बिना नकल न करें। नकल की सूचना दें

लेखक

X

Xtreme Soul

टिप्पणियाँ
​
​

लेखक

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
नीतियाँसभी नीतियाँ·संपर्क करें