Bag icon
Text logo
Loading...Lub-dub
SHRAVYA

Sahitya Pati
›आरती संग्रह
Write· salemydop.com
Write· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

ॐ जय यमुना माता

ॐ जय यमुना माता, हरि जय यमुना माता ।
जो नहावे फल पावे सुख दुःख की दाता ॥
ॐ जय यमुना माता ॥
पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा ।
जो जन शरण में आया कर दिया निस्तारा ॥
ॐ जय यमुना माता ॥
जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे ।
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे ॥
ॐ जय यमुना माता ॥
कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही ।
तुम्हारा बडा महातम चारो वेद कही ॥
ॐ जय यमुना माता ॥
आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो ।
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो ॥
ॐ जय यमुना माता ॥
नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी ।
मन बेचैन भया हैं तुम बिन वैतरणी ॥
ॐ जय यमुना माता ॥

✦ ✦ ✦

Before

64 of 84

Next
Religion and devotion
Aarti

0

0

0

8 views

Oct 20, 2026

© Xtreme Soul · First published on salemydop on Oct 20, 2026. All rights belong to the writer; please do not copy without permission. Report copied work

Writer

X

Xtreme Soul

Comments
​
​

Writer

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
PoliciesAll policies·Contact Us