Bag icon
Text logo
Loading...Lub-dub
SHRAVYA

Sahitya Pati
›आरती संग्रह
Write· salemydop.com
Write· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

आरती जुगल किशोर की कीजै

आरती जुगल किशोर की कीजै, राधे धन न्यौछावर कीजै। x2
रवि शशि कोटि बदन की शोभा, ताहि निरखि मेरा मन लोभा।
आरती जुगल किशोर की कीजै॥.।
गौर श्याम मुख निरखत रीझै, प्रभु को स्वरुप नयन भर पीजै।
कंचन थार कपूर की बाती, हरि आये निर्मल भई छाती।
आरती जुगल किशोर की कीजै॥.।
फूलन की सेज फूलन की माला, रतन सिंहासन बैठे नन्दलाला।
मोर मुकुट कर मुरली सोहै, नटवर वेष देखि मन मोहै।
आरती जुगल किशोर की कीजै॥.।
आधा नील पीत पटसारी, कुञ्ज बिहारी गिरिवरधारी।
श्री पुरुषोत्तम गिरवरधारी, आरती करें सकल ब्रजनारी।
आरती जुगल किशोर की कीजै॥.।
नन्द लाला वृषभानु किशोरी, परमानन्द स्वामी अविचल जोरी।
आरती जुगल किशोर की कीजै, राधे धन न्यौछावर कीजै।
आरती जुगल किशोर की कीजै॥.।

✦ ✦ ✦

Before

8 of 84

Next
Religion and devotion
Aarti

0

0

0

10 views

Oct 20, 2026

© Xtreme Soul · First published on salemydop on Oct 20, 2026. All rights belong to the writer; please do not copy without permission. Report copied work

Writer

X

Xtreme Soul

Comments
​
​

Writer

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
PoliciesAll policies·Contact Us