Bag icon
Text logo
Loading...Lub-dub
SHRAVYA

Sahitya Pati
›आरती संग्रह
Write· salemydop.com
Write· salemydop.com
आरती संग्रह

🪔

ऐसी आरती राम रघुबीर की करहि मन

ऐसी आरती राम रघुबीरकी करहि मन।
हरन दुखदुंद गोबिंद आनन्दघन ॥ १ ॥
अचरचर रूप हरि, सरबगत, सरबदा बसत, इति बासना धूप दीजै।
दीप निजबोधगत-कोह-मद-मोह-तम, प्रौढऽभिमान चितबृति छीजै। २।
भाव अतिशय विशद प्रवर नैवेद्य शुभ श्रीरमण परम संतोषकारी।
प्रेम-तांबूल गत शूल संशय सकल, विपुल भव-बासना-बीजहारी। ३।
अशुभ-शुभकर्म-घृतपूर्ण दश वर्तिका, त्याग पावक, सतोगुण प्रकासं।
भक्ति-वैराग्य-विज्ञान दीपावली, अर्पि नीराजनं जगनिवासं ॥ ४ ॥
बिमल ह्रदि-भवन कृत शांति-पर्यक शुभ, शयन विश्राम श्रीरामराया।
क्षमा-करुणा प्रमुख तत्र परिचारिका, यत्र हरि तत्र नहिं भेद-माया। ५।
एहि आरती-निरत सनकादि, श्रुति, शेष, शिव, देवरिषि, अखिलमुनि तत्व-दरसी
करै सोइ तरै, परिहरै कामादि मल, वदति इति अमलमति-दास तुलसी ॥ ६ ॥

✦ ✦ ✦

Before

13 of 84

Next
Religion and devotion
Aarti

0

0

0

6 views

Oct 20, 2026

© Xtreme Soul · First published on salemydop on Oct 20, 2026. All rights belong to the writer; please do not copy without permission. Report copied work

Writer

X

Xtreme Soul

Comments
​
​

Writer

X

Xtreme Soul

Xtremesoul
PoliciesAll policies·Contact Us